
मुकेश प्रजापति बरेली। घातक रिपोर्टर डेस्क | जिस राज्य में राजाअत्याचारी होगा उस राज्य की प्रजा सुखी नहीं रह सकती / पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत बरेली। स्थाननीय दिग्विजय परिसर पर खेत मजदूर किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत ने किसानों, कांग्रेसियों एवं आमजन को संबोधित करते हए कहा कि जिस देश, प्रदेश का राजा अत्याचारी, अनाचारी होगा उस देश, राज्य की प्रजा कभी सुखी नही रह सकती है। श्री राजपूत ने कहा कि वर्तमान सरकार में प्रदेश की जनता बहुत दुखी है इसलिए आने वाले समय मे कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा को मुँह की खानी पड़ेगी। आम सभा मे उपस्थित ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस सचिव रोहित रघुवंशी, युवा नेता ज्ञानेंद्र राजपूत, अंकित वर्मा आदि ने भी शिवराज सरकार द्वारा किसानों के साथ किए जा रहे छलावे का पुरजोर विरोध करते हुए भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को बताते हुए जमकर आलोचना की। नियुक्ति पत्र वितरित किसान खेत मजदूर किसान कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित की गई आम सभा मे उपस्थित पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत एवं मंच पर उपस्थित अन्य पदाधिकारियों द्वारा खेत मजदूर किसान कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र वितरित उन्हें बधाई दी गई। शोक श्रद्धांजली अर्पित खेत मजदूर किसान कांग्रेस कमेटी की आमसभा में उपस्थित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों द्वारा नगर के समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यो में सहयोग करने वाले छोटू रावत को दो मिनिट का मौन धारण कर शोक श्रद्धाजली अर्पित की गई। एस डी एम को सौप ज्ञापन दिग्विजय परिसर पर आम सभा का समापन करने के बाद पूर्व युवा नेता ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में सभी कांग्रेसियों द्वारा किसानों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एस डी एम दिनेश सिंह को सौपा गया। 1. ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांगो में वेमोसम वरसात और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों में हुए भारी नुकसान का सर्वे कराकर फसल का 100 प्रतिशत मुआवजा दिए जाने की मांग 2. किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाए 3. मध्यप्रदेश में बिजली की दरें घटाई जाए एवं बिजली बिलों को माफ किया जाए 4. मजदूरों की दैनिक मजदूरी महंगाई के हिसाब से दुगनी की जाए 5. एन एच 12 पर जो जमीन अधिग्रहित की गई है उसका मुआवजा वर्तमान दरों चार गुना बाजार मूल्य दिया जाए 6. मांगरोल बगलबाड़ा रोड पर रोड के लिए ली गई जमीन का किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए 7. बेरोजगार युवकों को रोजगार भत्ता दिया जाए इनकी रही उपस्थित खेत मजदूर किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दिग्विजय परिसर के सामने आयोजित हुई आमसभा में पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, युवा नेता ज्ञानेंद्र राजपूत, पार्षद भगवानदास उपाध्याय, अमित राय, पार्षद प्रतिनिधि निगार खान, हुकम सिंह ठाकुर, बंटी ठाकुर, नियामत मंसूरी, शिवाकांत शर्मा, शावा कुरैशी, अंकित वर्मा, सफीक मंसूरी सहित क्षेत्र से आए किसानों एवं कांग्रेसियों की उपस्थिति रही। उक्त आमसभा का सफल संचालन खालिद ठेकेदार द्वारा किया गया।
रायसेन बरेली किसान कांग्रेस कमेटी ने कुछ मांगो को लेकर एस डी एम को सौपा ज्ञापन | - YouTube |
33 Likes | 33 Dislikes |
5,330 views views | 14,617 followers |
News & Politics | Upload TimePublished on 16 Feb 2018 |
repórter na rua
>
repórteres da globo
>
repórter puliça
>
repórteres de guerra
>
repórter estrábico
>
repórter mauro naves
>
repórter morre
>
repórter esso
>
repórter beto ribeiro
>
repórter da globo
>
repórter policial
>
repórter record investigação
>
repórter gerson de souza
>
repórter demitido da globo
>
repórter da record
>
repórter globo
>
repórter da globo caso neymar
>
repórteres sportv
>
repórter mauro naves globo
>
repórter brasil
>
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét